जैसा की आप सभी जानते हो की इंडिया में चाय बहुत पसंद की जाती है। सुबह की शुरुआत सभी की घरो में एक कप चाय से करते है। और सर्दियों के मौसम में इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है। और दिन में दो से तीन बार तो बनती है। सिर में दर्द हो तो अदरक वाली चाय बनती है। और सर्दी जुखाम हो तो उसके लिए तुलसी के पतियों की चाय बनती है। वैसे चाय के भी कई प्रकार होते है। ब्लैक टी , ग्रीन टी ,लेमान टी ,मसाला टी
चाय बनाने के लिए जरुरी सामान
दूध 2 cup
पानी 2 cup
चाय पति 1 चमच
अदरक 1 इंच का टुकड़ा
इलाइची 2-3
काली मिर्च 1-2
चीनी स्वादानुसार
चाय बनाने की तरीका
सबसे पहले एक बर्तन ले उसमे दो कप पानी डालें और गर्म करने के लिए गैस पर रख दे।
उसके बाद जब पानी में उबाल आने लगे तो उसमे कुटी हुई अदरक और चाय पति डाले।
जब चाय पति का कलर अच्छे से आ जाये तो उसमे दो कप दूध के डाले।
और इलाइची को पीस कर दाल दे।
अब अच्छी तरह से उबाल आने दे।
उसके बाद स्वादानुसार चीनी डालें।
और अब इसे अच्छी तरह से उबाल ले।
हमारी चाय तैयार है। चाय को छलनी से छान ले।
चाय को सुबह के नाश्ते पोहा , बिस्किट समोसे पकोड़े के साथ ले। और चाय का आनंद उठाये।
0 Comments